सकलडीहा: वर्दीसाडा में छात्रवृत्ति योजना के तहत 6 मेधावी छात्रों का चयन, प्रति माह मिलेंगे ₹1000
चंदौली के धानापुर स्थित वर्दीसाडा कंपोजिट विद्यालय में स्व. बाबू रामबदन सिंह गहरवार छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6, 7 व 8 के 6 मेधावी छात्रों का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों को 12 माह तक प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। संयोजक अवधेश नारायण सिंह ने बताया योजना का उद्देश्य गरीब बच्चों को प्रोत्साहन देना है।