अशोक नगर: बेलई गांव के पास अचानक बाइक के सामने पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसली चालक युवक घायल
अशोकनगर जिले के बेलई गांव के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बर्रा गांव निवासी सुनील पुत्र दिमान सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष गुरुवार की रात 9:00 बजे अथाई खेड़ा से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान बेलई गांव के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आने से बाइक फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।