बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे 2 युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाघराज कॉलोनी निवासी अनिकेत अहिरवार ने कृष्णगंज वार्ड निवासी अनु यादव के चेहरे पर कटर से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा।