बिलासपुर: महानवमी पर माँ भगवती की ज्योत यात्रा में शामिल हुए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
महानवमी के पावन अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर स्थित पंचायती दुर्गा मंदिर, डाम कॉलोनी से निकाली गई माँ भगवती की पावन ज्योत यात्रा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माता रानी की पवित्र पालकी को कंधा देकर अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने माँ जगदम्बा से समस्त क्षेत्रवासियों क