लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई एवं आमजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।