जांजगीर: कलेक्टर ने नगरीय निकायों की बैठक में दिए निर्देश, स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पीएम आवास (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम आवास निर्माण, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और नगर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।