उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर से सवारी मार्ग का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह महापौर और एसपी ने किया निरीक्षण
महाकाल की प्रथम सवारी श्रावण माह के प्रारंभ दिवस सोमवार को निकाली जाएगी। सवारी के आयोजन के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी के सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए सवारी के आगे और पीछे 2 चलित रथ चलेंगे।शनिवार को कलेक्टर महापौर और जनप्रतिनिधियों ने सवारी मार्ग का निरीक्षण किया