मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के भिमालिया गांव के एक बुजुर्ग ने अपने मकान में चोरी करने पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया
भिमालिया गांव के एक बुजुर्ग ने इसी गांव के एक युवक द्वारा उसके मकान में प्रवेश कर घरेलू सामान एवं सब्जियां चुराने पर मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया, पुलिस द्वारा उक्त मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपी की तलाश में जुटी है।