मोठ: बकरीद से पहले ककरवई में पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च कर दिया शांति और सौहार्द का संदेश
Moth, Jhansi | May 27, 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ककरवई पुलिस ने ग्राम कचीर और सिया में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने कचीर स्थित नूरानी मस्जिद का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।