मंडला: ज्वाला जी वार्ड में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित, भूमि पूजन संपन्न
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 ज्वाला जी वार्ड में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। धनगर समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को अब स्वीकृति मिल गई है। रविवार दो बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाह ने समाज के नागरिकों और वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया।