चूरू: बीनासर में पुलिस के सामने दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्ष के 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 14, 2025 चूरू के बीनासर गांव में शुक्रवार को पुलिस जांच के दौरान दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने शाम 4 बजे करीब बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के बाद टीम जगदीश की शिकायत पर बीनासर गांव पहुंची, जहां परिवादी जगदीश से पूछताछ चल रही थी।