चूरू: वार्ड संख्या 32 में आगरा गए परिवार के बंद मकान में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर घर में घुसकर नगदी और घरेलू सामान किया चोरी
Churu, Churu | Nov 14, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 32 शिवालय के पीछे स्थित एक बन्द मकान में चोरी हो गई। परिवार मकान बन्द कर दो दिनों से पारिवारिक कार्यक्रम में आगरा गया था और इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लोगों ने शुक्रवार दोपहर बताया कि चोर घर के आगे की दीवार फांदकर अंदर घुसे।