Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
binayyadav6789
1
जहां कभी बंदूकों की गूंज थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है। #Jamui #Gurmaha #YogaDay #ShreyasiSingh #JamuiNews #BiharNews #NaxalFree #Development #YogaForHealth #SevanTakNews
Sono, Jamui
| Jun 22, 2026
#jamui
#gurmaha
#yogaday
#shreyasisingh
#jamuinews
#biharnews
#naxalfree
#development
#yogaforhealth
#sevantaknews
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 09 नवंबर 2026 शीर्षक: जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कल संध्या 4 बजे खैरमा घाट पर होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन, आस्था और आध्यात्मिकता से जगमगाएगा किऊल नदी का पावन तट। जमुई: जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में कल किऊल नदी स्थित पतनेश्वर धाम के पावन तट, खैरमा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में आज जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जमुई द्वारा खैरमा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट परिसर, पहुंच पथ, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, वाहनों के पड़ाव तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, मुस्तैदी एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण ,सुगम आवागमन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के सुव्यवस्थित पड़ाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध हो। कल किऊल नदी के पावन तट पर संध्या 4 बजे से आयोजित होने वाली इस भव्य गंगा आरती में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और सैकड़ों दीपों की जगमगाती लौ के बीच माँ गंगा की आराधना की जाएगी। दीपों से आलोकित घाट, आध्यात्मिक संगीत और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा। यह आयोजन जिले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर प्रतीक बनने के साथ ही जमुई की आध्यात्मिक एवं पर्यटन संबंधी पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा। जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन, जमुई की ओर से जिले के समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्धजनों से सादर अनुरोध है कि कल संध्या 04 बजे खैरमा घाट पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती में सपरिवार सम्मिलित होकर इस पावन एवं आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी सहभागिता से इसकी गरिमा बढ़ाएं। साथ ही, जिले के सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से विशेष अनुरोध है कि इस आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने-अपने मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी व्यापक कवरेज एवं प्रचार-प्रसार करें। गंगा आरती की भव्यता, किऊल नदी के पावन तट की आध्यात्मिक छटा और जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने कैमरों, लेखों एवं डिजिटल माध्यमों से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाएं। आपका सक्रिय सहयोग एवं रचनात्मक सहभागिता जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने तथा धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary Jamui Police #jamuinews
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
*आस्था की अविरल धारा, संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम... गंगा उत्सव के लिए तैयार हो रहा है खैरमा घाट!* जमुई में गंगा उत्सव को लेकर उत्साह और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खैरमा घाट पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती के लिए घाट को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। साज-सज्जा और आयोजन की तैयारियों के बीच खैरमा घाट एक ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जो आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश भी देगा। जमुई की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परंपराएं, सामाजिक समरसता और उत्सवधर्मिता भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं। गंगा उत्सव जैसे आयोजन जिले की सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने तथा इस विरासत को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। आइए, इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के साक्षी बनें और इसकी दिव्य अनुभूति का हिस्सा बनें। जिला प्रशासन, जमुई के तत्वावधान में गंगा उत्सव के अंतर्गत आज संध्या 4:00 बजे खैरमा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। आइए, मिलकर जमुई की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान दें। जमुई की प्रकृति, आस्था और संस्कृति... हमारी पहचान, हमारा गौरव! Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #GangaUtsav2026 #GangaAarti #KhairmaGhat #Jamui #JamuiTourism #CulturalHeritage #BiharTourism #जिला_प्रशासन_जमुई
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
मलयपुर स्थित काली मंदिर में भव्यता के साथ मनाई जाने वाली काली पूजा जमुई की गहरी स्थानीय आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। बंगाल की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल काली पूजा का जमुई में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन इस बात को दर्शाता है कि यह जिला सदियों से विभिन्न संस्कृतियों के मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकीकरण का केंद्र रहा है। यहां विविध परंपराएं सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान देती हैं। काली पूजा के इस उल्लास और सांस्कृतिक एकता के बीच अब लोकआस्था के महापर्व छठ महापर्व शुरू हो गया हैं। जमुई से बाहर रह रहे सभी जिलेवासियों से आत्मीय आग्रह है कि आइए, इस छठ अपनी जन्मभूमि जमुई लौटें। अपने गांव के घाटों पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दें, अपनों के साथ पर्व की खुशियां बांटें और अपने बच्चों को अपनी मिट्टी, परंपरा और विरासत से जोड़ें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #जमुई #अपना_जमुई #छठ_महापर्व #छठ_पर्व_2026 #घर_लौटिए_छठ_मनाइए #अपनी_मिट्टी_अपनी_विरासत #लोकआस्था #सांस्कृतिक_एकता #मलयपुर_काली_मंदिर #जमुई_की_संस्कृति #बिहार_की_संस्कृति #ChhathPuja2026 #JamuiTourism
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की आत्मा, लोकआस्था और सांस्कृतिक पहचान का महापर्व है। 🌅🙏 यह वह अवसर है, जब मिट्टी की सोंधी खुशबू, छठ के पारंपरिक गीतों की मधुरता और अपनों का साथ हर बिहारी को अपनी जड़ों की ओर लौटने का संदेश देता है। बिहार से बाहर रहने वाले सभी जिलेवासियों से आत्मीय आग्रह है कि इस छठ अपने बिहार और अपने प्यारे जिले जमुई में मनाएं। अपने परिवार, गांव और समाज के बीच रहकर छठी मईया की आराधना करें और इस महापर्व की खुशियों को साझा करें। आइए, इस छठ अपनी मिट्टी में लौटें, अपनी परंपराओं को सहेजें और अपनों के साथ अपने जमुई में छठ मनाएं। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏 जय छठी मईया! जय बिहार! जय जमुई! Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
जमुई की धरती केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि पर्व-त्योहारों की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विविधता के लिए भी विशेष पहचान रखती है। यहां हर पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनमानस की आस्था, सामाजिक एकजुटता, परंपराओं के प्रति सम्मान और सामूहिक सहभागिता का जीवंत उत्सव बन जाता है। दशहरा और दीपावली के उल्लास के बाद काली पूजा का भव्य आयोजन इसी सांस्कृतिक समृद्धि की एक और सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। मलयपुर स्थित काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर आकर्षक सजावट, भव्य विद्युत साज-सज्जा और श्रद्धालुओं की उमंग देखते ही बनती है। यहां की स्थानीय आस्था, जनभागीदारी और परंपराओं के प्रति लोगों का समर्पण इस आयोजन को विशिष्ट बनाता है। जमुई में देखने, जानने और महसूस करने के लिए बहुत कुछ है। यहां की प्राकृतिक छटा, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति, पारंपरिक मेले और पर्व-त्योहारों की विविधता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जरूरत है तो बस इस धरती को करीब से जानने और इसकी खूबसूरती को महसूस करने की। इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर आप सभी से आत्मीय आग्रह है कि इस बार अपने गांव, अपनी मिट्टी और अपनी सांस्कृतिक जड़ों के बीच छठ महापर्व मनाने के लिए जमुई आइए। अपने बच्चों को भी साथ लाइए, उन्हें यहां के धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थलों, प्राकृतिक पर्यटन केंद्रों और लोक परंपराओं से परिचित कराइए। अपनी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन जमुई की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय आस्था, पारंपरिक आयोजनों और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को पर्यटन विकास से जोड़कर जिले को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस प्रयास का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जनभागीदारी को नई पहचान एवं नए अवसर प्रदान करना भी है। आइए, अपनी मिट्टी से जुड़ें, अपनी विरासत को जानें और जमुई की खूबसूरती और आस्था को अपनी आँखों से देखकर दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बने। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar #samratchoudhary #CMSamrat #जमुई #हमाराजमुई #JamuiTourism #KaliPuja #Malaypur #CulturalHeritage #ChhathMahaparv #ExploreJamui #IncredibleJamui #TourismDevelopment #ProudToBeJamui
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, पहुंच पथ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार छठ की तैयारी केवल प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ साथ जनभागीदारी का उत्सव बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अपील करता है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वेच्छा से श्रमदान कर आस्था के इस महापर्व में अपना योगदान दें। घाटों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले रास्तों, गलियों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की भी साफ-सफाई सुनिश्चित करें, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूजा सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जलाशयों में न डालें। घाटों और उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। याद रखें, छठ घाट केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामूहिक विरासत के प्रतीक हैं। इनकी स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है।आइए, अपने श्रम, सहयोग और सहभागिता से छठ घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं और लोक आस्था के इस महापर्व को श्रद्धा, भक्ति, स्वच्छता एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Department of Tourism, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary #CMSamrat #jamuinews
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026
जमीन जोतने गई महिला से धक्का-मुक्की का आरोप, छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत! #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Jamui #BiharNews #Charkapathar #जमीन_विवाद #महिला_न्याय #BiharPolice
Sono, Jamui | Nov 9, 2026