श्रीनगर: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चावल और त्रिपाल की चोरी
जगैली पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित प्राथमिक विद्यालय औड़िया पूर्वी टोला परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 91 में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो बोरी चावल एवं बच्चों के बैठने के लिए रखा त्रिपाल चोरी कर लिया। घटना रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।