पुवायां: सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव लखनापुर निवासी विष्णु दयाल पुत्र मनीराम गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बाइक से नाहिल गांव से अपने घर लखनापुर लौट रहे थे। इसी दौरान नवीन गल्ला मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को पाया के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया।