कांके: समाहरणालय में रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2025 समाहरणालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कुल 20 पदाधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा स्वेक्छा से रक्तदान किया गया। साथ ही कुल 76 पदाधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य रूप से ब्लड सुगर, बीपी और सर्वाइकल कैंसर आदि की जांच की गई। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।