जबलपुर: जबलपुर में बेजुबानों के हाथ-पैर तोड़कर फेंका, पशुपालकों को धमकी; CCTV वायरल, शिकायतकर्ता SP ऑफिस पहुंचीं
पीपल पीस फाउंडेशन और हम भी हैं फाउंडेशन के साथ शिकायतकर्ता जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान दिए गए आवेदन के साथ पशु क्रूरता के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। SP कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए हील संस्था से दुर्गा शुक्ला ने बताया कि पूरे जबलपुर में फीडर्स को बुरी तरह से हैरासमेंट किया जा रहा है।