दतिया: पंडोखर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई
Datia, Datia | Apr 23, 2026 प्रमुख सत्र न्यायाधीश विजय चन्द्र ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी पंकज उर्फ चिंटू पाल को 6 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 28 नवंबर 2024 का है, जिसमें आरोपी ने विनोद पाल पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। लोक अभियोजक मनोज सिंह चौहान के अनुसार, फरियादी विजय सिंह पाल की नातिन अनुष्का पाल की शादी समारोह में रिश्तेदार थे।