खलीलाबाद: नेदुला बाईपास पर कपड़ा व्यवसाई से रुपये से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हुआ टप्पेबाज, पुलिस हिरासत में संदिग्ध से पूछताछ जारी
नेदुला बाईपास पर एक संदिग्ध व्यक्ति गोंडा जनपद के रहने वाले वजीरगंज निवासी कपड़ा व्यापारी देवेंद्र भारती पुत्र दयाशंकर भारती से मिला और उसे खलीलाबाद वन विभाग कार्यालय पर ले गया। चाय पीने के दौरान रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।पूरे मामले पर जांच में जुटी पुलिस। बुधवार सुबह 10:00 बजे शहर कोतवाल ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।