कांके: सीएम हेमंत ने सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
Kanke, Ranchi | May 18, 2026 झारखंड सरकार की ओर से सोमवार को दिन के एक बजे से प्रोजेक्ट भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कुल 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।