मोहनलालगंज: छह महीने के जिलाबदर आदेश की अनदेखी, चोरी-छिपे लखनऊ में मिला आरोपी
छह महीने के लिए जिलाबदर किए गए आरोपी ने आदेश का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे लखनऊ में शरण ले रखी थी। गोसाईगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मातन टोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी, बावजूद इसके वह निर्धारित अवधि में जिले की सीमा के भीतर मिला। गोसाईगंज पुलिस को आरोपी के लखनऊ में मौजूद होने की सूचन