बिजनौर: चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 28, 2024 बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती सराय में मामूली बात को लेकर शनिवार को 2 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष की ओर से दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक घायल को स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।