कासगंज: कासगंज में राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार हुआ तेज, यातायात पुलिस ने लगाए बैनर और होर्डिंग
कासगंज यातायात पुलिस ने राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगवाए हैं। ये होर्डिंग जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला अस्पताल की इमरजेंसी, नवीन पुलिस लाइन के रास्ते, पुलिस चौकी सोरों गेट और छर्रा बस अड्डा के पास लगाए गए हैं।