भीलवाड़ा: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने हरि शेवा उदासीन आश्रम में किए दर्शन, महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी का जाना कुशलक्षेम
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार दोपहर हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचे, जहां संत मायाराम एवं संत गोविंद राम ने उनका आत्मीय स्वागत किया। आश्रम पहुंचने पर देवनानी ने मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों की जानकारी प्राप्त की तथा संतों से आशीर्वाद लिया।