राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय: प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया जनता का आभार
#Lalbahadurbhakhar #PilibangaNews #RajasthanNews #PoliceAction #CMORajasthan #BJP #BhajanlalSharma
जयपुर। राजस्थान नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य आभार एवं विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही 'डबल इंजन' सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संगठन की सामूहिक शक्ति से मिली यह प्रचंड जीत 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को और सशक्त करेगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीत के जश्न के दौरान शीर्ष नेताओं ने विक्ट्री साइन बनाकर जनता और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पार्टी नेतृत्व ने संकल्प दोहराया कि प्रदेश के प्रत्येक शहर और कस्बे को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाकर राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित किया जाएगा।