उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के बुधामा पंचायत के वार्ड 11 कुस्थनी महादलित टोला में रोड नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया. सैकड़ों महिला व पुरुष ने बुधवार को रोड नहीं होने को लेकर हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोगों के घर से मुख्य सड़क तक आज के समय में न तो अर्थी निकल सकती है न ही डोली.