भोगांव: बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में रसूखदारों ने युवक को गाली गलौज करते हुए की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी
गांव जिरौली निवासी विनोद चौहान पुत्र भान सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि दोपहर 12बजे वह घर पर अकेला था।तभी गांव निवासी रसूखदार धर्मवीर पुत्र नरेन्द्र सिंह व रजनी पत्नी धर्मवीर सिंह के रिश्तेदार हमारे घर पर मुझसे मिलने आये।इसी बात से नाराज़ होकर वह मुझे गालीगलौज करने लगे।जव बिरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे लात घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।