भोगांव: बिछवां के गांव शाह आलमपुर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से गेहूं की चार वीघा का फसल जलकर हुई राख
गांव शाह आलमपुर निवासी राजू पुत्र महिपाल के खेत के पास से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पड़ोस के विद्याराम पुत्र प्रताप, अनिल पुत्र रामपाल के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगभग चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा।