भोगांव: बिछवां पुलिस ने शास्त्री नगर स्कूल की बाउंड्री के पास एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचा व 2 कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर स्कूल की बाउंड्री के पास एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम रवि पुत्र सुरेश निवासी बिजौरा थाना दरियागंज जिला कासगंज बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा है।