भोगांव: एलाऊ पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बघिरुआ के पास से किया गिरफ्तार
एलाऊ पुलिस ने SP द्वारा चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बघिरुआ के पास से दहेज हत्या में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम हर्षित बताया है जो कि ग्राम बघिरुआ का ही रहने वाला है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।