भोगांव: बिछवां पुलिस ने भनऊ पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को 12 बोर तमंचा,दो कारतूस एवं चाकू समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भनऊ पुल के पास दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दुर्वेश व कृपा शंकर पुत्रगण नेक्सेलाल निवासीगण बलीपुरा थाना जसरथपुर जिला एटा बताया है। पकड़े गए युवकों के कब्जे से 12 बोर तमंचा दो कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद दोनो युवकों को जेल भेजा है।