भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज के पास बाइक सवार ने मां बेटे को मारी टक्कर,दोनो गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गांव करीमगंज के पास बाइक सवार ने मां बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए। बाइक सवार अपनी बाइक भगा ले गया। सूचना पर पहुंचे 108 के कर्मचारी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रुद्र प्रताप व चालक पबनेश ने उन्हें पहले 108 कार में ही फर्स्टटेट इलाज दिया। उसके बाद घायल सलाम व उसकी मां बेगम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।