रावला: 8DOL गांव में जमीन के विवाद में बहन की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
रावला के 8DOL गांव में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सुबह 11:00 बजे कार्रवाई करते हुए भाई को हिरासत में ले लिया वही मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोपा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी मारकर अपनी ही बहन की हत्या कर दी थी।