अशोक नगर: डिजिटल क्रॉप सर्वे के नए आदेश का विरोध, अनुभवी सर्वेयरों ने उठाई रोजगार और भुगतान की मांग
अशोकनगर में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण से जुड़े युवाओं ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नए सर्वे आदेश का विरोध किया। मध्यप्रदेश सहायक पटवारी संगठन के नेतृत्व में युवाओं ने कहा कि हर सीजन में नए लोगों को मौका देने की व्यवस्था से अनुभवी सर्वेयरों का रोजगार प्रभावित होगा और सर्वेक्षण की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।