**पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप, फूट-फूटकर रोई पत्नी; दो बच्चों के साथ न्याय की गुहार**
**प्रयागराज यमुनानगर / खीरी से बड़ी खबर।**
प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लेड़ियारी चौकी के ग्राम सभा पंवारी में एक महिला ने अपने पति को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि लड़का-लड़की से जुड़े मामले में उसके पति को जानबूझकर फंसाया गया है।
अपने दो बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित महिला फूट-फूटकर रोती नजर आई। उसने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
**आखिर क्या है पूरा मामला?** महिला और उसके परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है? इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। देखिए पूरी खबर वीडियो में।
Bara, Allahabad | Oct 15, 2026