बक्सर: अपराध नियंत्रण पर एसपी सख्त, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 12, 2026 एसपी शुभम आर्य ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।