सहारनपुर: 21 साल बाद फरार वारंटी अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे NBW वारंटी अभियुक्त निर्मल पुत्र हरीचन्द को बुधवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे संघन चेकिंग अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।