राजपुर: जिले में बदला मौसम: बारिश से गर्मी से राहत, आईएमडी ने वर्षा का येलो अलर्ट किया जारी, 2 दिन बाद हीटवेव
Rajpur, Buxar | Jun 1, 2026 इटाढ़ी-राजपुर समेत जिले के आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।