लोहरदगा: जिले में मुख्यमंत्री मंईंयां योजना: शिविर में 1634 लाभार्थियों का आधार एक्टिव, उपायुक्त ने NPCI लिंक कराने की अपील की
लोहरदगा जिले में मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में दो दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को दोपहर 2 बजे आयोजन किया गया।