लोहरदगा: छोटा अंबेरा तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत
भंडारा थाना क्षेत्र के छोटा अंबेरा निवासी दिलीप उरांव के पांच वर्षीय पुत्र निखिल उरांव की मौत तालाब में डूबने से हो गई है। जानकारी अनुसार निखिल उरांव तालाब के समीप खेल रहा था, खेलते- खेलते वह तालाब में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वहीं गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे बालक के शव के पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया।