लोहरदगा: लोहरदगा में 5 जुलाई तक खुदरा शराब दुकानें बंद, नई नीति के तहत दुकानों पर सील और ऑडिट शुरू
लोहरदगा जिले में 1 जुलाई से खुदरा शराब दुकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे विभिन्न स्थानों पर दुकानों की ऑडिट होती देखी गई। जिले में 15 से अधिक शराब की खुदरा दुकानें हैं, जिन्हें अब तक उत्पाद विभाग संचालित कर रहा था।