लोहरदगा: लोहरदगा सांसद के आवास पर अंजुमन इस्लामिया और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने मुहर्रम पर्व पर किया सम्मानित
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को शाल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने के साथ-साथ 2 से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से 6 जुलाई को निकलने वाले मुख्य ताजिया जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी भी साझा की गई।सांसद सुखदेव भगत ने कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की स्वीकृति दी।जानकारी अब्दुल रऊफ अंसारी ने बुधवार देर शाम 8 बजे दी।