कैंपियरगंज: पीपीगंज में बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस से भिड़े लोग, 7 वाहन किए गए सीज
पीपीगंज क्षेत्र में साधू यादव द्वारा बिना अनुमति के रैली निकाले जाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रैली निकालने से मना किया तो मौके पर मौजूद लोग पुलिस से उलझ गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह शांति व्यवस्था कायम कराई गई।