खानपुर: सारोला कलां कस्बे में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सारोला कलां कस्बे में आज शुक्रवार को दोपहर 3:30 के लगभग नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसीआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सारोला कलां तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा की मांग की ।