कानपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों को किया बरामद
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त नौशाद को पनकी कल्याणपुर रोड किनारे गंगा एनक्लेव के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विभिन्न जनपदों में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की रैकी कर मौका पाकर चोरी कर लेता था।