कानपुर: पनकी में सपा विधायक वाजपेयी और गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्र समेत 5 नामजद व 200 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
पनकी में सपा विधायक वाजपेयी और गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्र समेत 5 नामजद व 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने को लेकर सम्राट विकास नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करने के विरोध में बिना अनुमति थाना पनकी पहुंचकर आक्रामक शैली में भाषण देकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।