कानपुर: रावतपुर के मसवानपुर क्षेत्र में बिना अनुमति निकल रही अंबेडकर शोभायात्रा को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे लोग
रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर में बिना अनुमति के निकल रही अंबेडकर शोभा यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद यात्रा में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जामकर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया, लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।