मानिकपुर: मानिकपुर में चार दिवसीय कामदगिरि स्वास्थ्य सेवा यात्रा शुरू, 21 टीमें देंगी विशेष आयुर्वेदिक उपचार
मानिकपुर/चित्रकूट: विश्व आयुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार दोपहर 2 बजे से चार दिवसीय कामदगिरि महर्षि वाल्मीकि वनांचल स्वास्थ्य सेवा यात्रा-2026 शुरू हुई। 20 आयुर्वेद महाविद्यालयों के चिकित्सक, 180 इंटर्न व छात्र इसमें शामिल हैं। 21 टीमें प्रतिदिन 64 स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ उपचार और परामर्श देंगी।