बबेरू: बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर पहुंचे बाँदा चित्रकूट सांसद, ग्रहण किया प्रसाद
Baberu, Banda | Aug 24, 2026 बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर मे सावन मास के अंतिम दिन सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बाँदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी व पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल पहुंचे और पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, वही हजारों की संख्या भक्त पहुंचे पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।