सागर नगर: प्रदेशभर में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का परचम, एमडी एनेस्थीसिया में प्रथम और चतुर्थ रैंक प्राप्त
मध्यप्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की एमडी एनेस्थीसिया परीक्षा में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। बीएमसी की पीजी छात्रा डॉ. कृति जैन ने प्रथम स्थान, जबकि डॉ. वर्षा ने चतुर्थ स्थान हासिल कर कॉलेज व बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित किया।